पूर्णिया, नवम्बर 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सेकेंड मेरिट लिस्ट के आधार पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में पीजी में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक एडमिशन लिया जायेगा। पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग के साथ सभी पीजी कॉलेजों के पीजी के रिक्त बचे कुल 1458 सीटों पर नामांकन के लिए कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो अरविंद कुमार वर्मा ने नोटिस जारी कर दिया है। इससे पूर्व प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के पीजी विभाग व सभी पीजी कॉलेजों में पीजी में कुल 1778 सीटों पर नामांकन हो चुका है। त्रुटि सुधार व नामांकन के लिए फ्रेश आवेदन की तिथि समाप्त होने के बाद सेकेंड मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों का अब रिक्त बचे सीटों पर एडमिशन लिया जायेगा। इस संदर्भ में अधिसूचित किया गया है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.