वरीय संवाददाता, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के छात्रों ने एक ऐसा रोबोट तैयार किया है, जो सेंसर पर आधारित है और बिना किसी स्वीच के नियमित अंतराल पर बाथरूम की सफाई कर देगा। यह रोबोट करीब 200 लोगों का काम अकेले करने में सक्षम है। इसे तैयार करने में लगभग 10 हजार रुपये लागत आई। बड़े स्तर पर उत्पादन करने पर इसकी लागत में और कमी आएगी। इसे एमआईटी टीम रोबोट रेनोवेटर्स ने तैयार किया है। टीम में बायोमेडिकल रोबोटिक्स ब्रांच के गौतम कुमार, विवेक कुमार, एलएस कॉलेज के दिव्य प्रकाश और एक अन्य छात्र छोटू शामिल हैं। गौतम ने बताया कि बाथरूम की सफाई की अब तक कोई ऐसी तकनीक नहीं है जो स्वत: नियमित अंतराल पर सफाई करे। इसे ट्रेन एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसे या तो समय के आधार पर, या सेंसर से लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.