हमीरपुर, नवम्बर 30 -- सरीला। थाना जलालपुर के पुरैनी गांव में बीती रात चोरों ने घर में सेंध लगाकर लाखों के गहने और नकदी पार कर दी। घटना की जानकारी शनिवार को सुबह हुई है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की। पुरैनी गांव निवासी शिवरतन राजपूत ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि 28 नवंबर की रात में वह व उसकी पुत्री खुशबू अलग कमरे में लेटे थे। रात में चोरों ने घर में सेंध लगाकर घर में पुत्री की शादी के लिए रखे जेवर सहित 11 लाख 50 हजार रुपए व 750 ग्राम चांदी के गहने चोरी कर लिए हैं। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब कमरे का ताला टूटा देखा। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी व पुत्र उरई में अपने संबंधी के यहां शादी में शामिल होने गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली है। इस सम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.