जमुई, फरवरी 9 -- गिद्धौर, निज संवाददाता।थाना क्षेत्र के गिद्धौर बाजार में अवस्थित श्री गणेश मिष्ठान दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा सेंधमारी कर चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। घटना बीते शनिवार देर रात की बतायी जा रही है। ग्रामीणों की सतर्कता से गिद्धौर पुलिस ने दुकान में घुसे एक चोर को रंगेहाथ दबोच लिया है। पुलिस गिरफ्त में आये चोर की पहचान थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी जाटो यादव के पुत्र गूंगा कुमार के रूप में हुई है। दुकानदार मुन्ना केशरी ने बताया कि हर रोज की तरह शनिवार की रात में अपना मिठाई दुकान बंद कर घर चला गया था। रात दो बजे के करीब मुझे मेरे दुकान के पीछे रह रहे स्थानीय निवासियों ने फोन कर सूचना दी कि आपके दुकान के अंदर से किसी के कूदने और अन्य तरह की आवाज आ रही है। तत्क्षण मैने इसकी सूचना गिद्धौर पुलिस को दी। और मैं भी आनन...