मुंगेर, जनवरी 21 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल में 14 वें वार्षिक खेलकूद समारोह मंगलवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण एवं आकर्षक मार्च-पास्ट से हुआ। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों में अंचलाधिकारी निशिथ नंदन, एएसआई रंजन कुमार, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के निदेशक, प्रधानाचार्य, समाजसेवी एवं शिक्षाविद शामिल रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को शॉल, मोमेंटो एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता छात्रों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्राचार्य जींस केए. ने क...