मेरठ, मई 20 -- मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम सैलेस्टिया की धमाकेदार शुरुआत हुई। सोमवार को सबसे पहले प्रार्थना हुई और भव्य शुभारंभ गणपति वंदना, मंगलाचरण नृत्य के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने भी मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि चारु सिंह व नैना अहलावत रहीं। निर्णायक मंडल में रचना त्रिवेदी, नितिन गोयल, डॉ. वंदना तोमर व ऋचा शर्मा रहीं। प्रधानाचार्य रेव. ब्रदर आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित किया। पहले दिन की शुरुआत कविता मंचन से हुई, जिसके बाद एड-इनैक्टमेंट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। अभिनय कला को कौतहुल की चरम सीमा की ओर ले जाते हुए अगली प्रतियोगिता अंग्रेजी नाटक की हुई, जिसमें हास्य, रोमांच और जीवन की विविध झलकियों ने निर्णायकों को मंत्रमुग्ध करते हुए ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.