रांची, जुलाई 6 -- रांची, संवाददाता। सेंट माइकल्स पब्लिक स्कूल, न्यू अशोक नगर में मैंगो डे मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने हरे-पीले रंग की आम आकृति वाली पोशाक पहनी। मैंगो थीम पर आधारित नृत्य, राइम्स, कॉस्ट्यूम शो, बेस्ट मैंगो कॉस्ट्यूम जैसे प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या श्रवणी पांडे ने कहा कि आम न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। मौके पर शिक्षिका निधि कुमारी, प्रकृति कुमारी, ज्योति व अन्य उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...