चम्पावत, मई 11 -- टनकपुर। सेंट फ्रांसिस स्कूल में नए स्काउट-गाइड को दीक्षा दी गई। जिला संगठन आयुक्त वेद प्रकाश पंत एवं ब्लॉक सचिव शीला जोहार ने विद्यालय प्रांगण में स्काउट ध्वज फहरा कर ध्वज शिष्टाचार किया गया। इसके उपरांत संगठन आयुक्त वेद प्रकाश पंत ने स्कूल के 25 कैडेट्स को ध्वज की शपथ दिलाकर प्रतिज्ञा करवाई। गाइड विंग में सचिन शीला जोहार ने 20 गाइड्स को गाइड चिन्ह से ध्वज के सम्मुख शपथ दिलाई। स्काउट मास्टर संदीप कुमार ने स्काउट को तथा गाइड कैप्टन अलका सिंह ने गाइड को बैंज लगाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रदर मारिया दास ने अतिथियों का स्वागत कर छात्र-छात्राओं को स्काउट जीवन आत्मसात करते हुए सेवा भावना को सर्वोपरि बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.