देवरिया, फरवरी 7 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सेंटपॉल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने गुब्बारा उड़ा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह और खेल भावना से बेहतर प्रदर्शन किया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में रेड हाउस ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। कबड्डी अंडर-17 बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस, जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में ब्लू हाउस विजेता रहा। वॉलीबॉल अंडर-17 प्रतियोगिता में येलो हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 100 मीटर बालक वर्ग में प्रियांशु कुमार ने प्रथम व आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में अंजुल कुशवाहा प्रथम तथा विद्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.