रुद्रपुर, मई 1 -- किच्छा। सेंट पीटर स्कूल में गुरुवार को श्रमिक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर अलेक्जेंडर मोन्तेरो ने श्रमिकों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। गुरुवार को सेंट पीटर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य फादर मोन्तेरो ने दीप जलाकर किया। इस दौरान बच्चों ने ईश्वर की स्तुति कर श्रमिकों के सम्मान में गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है। श्रम का प्रत्येक रूप सम्मानीय और महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी श्रमिक वर्ग का सम्मान करना चाहिए। फादर ने श्रमिकों के श्रम की सराहना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान सिस्टर लूसिया, सिस्टर सिल्वी समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिनà¥�दà¥�सà¥�तान की सà¥�वीकृति सà...