संतकबीरनगर, दिसम्बर 25 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव मध्य रात्रि में धूमधाम से मनाया गया। शहर के बरदहिया स्थित सेंट थामस चर्च में आयोजन किया गया। इस मौके पर देर शाम से प्रार्थनाएं शुरू हो गईं। मध्यरात्रि में जन्म होते ही घंटियां घनघनाने लगीं। लोग खुशियों से झूम उठे। चर्च परिसर खुशियों के गीतों से झूम उठा। इस मौके पर केक काटा। लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु ईसा मसीह का जन्मोत्सव मनाने के लिए सप्ताह भर पहले से तैयारियां चल रहीं थीं। बाजारों में क्रिसमस के सामानों की लोग कई दिन से खरीदारी कर रहे थे। झांकियां सजाने के सामानों की खरीदारी के सेंटाक्लाज के कपड़ों की मांग थी। इस मौके पर शहर के बरदहिया स्थित सेंट थॉमस स्कूल के चर्च पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चर्च और स्कूल परिसर में रोशनी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.