गोरखपुर, दिसम्बर 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में शुक्रवार को किड्स डे बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्मप्रांत के सभी विद्यालयों की जननी माने जाने वाले इस संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ। यूकेजी के नन्हें छात्रों की स्पेशल फ्यूजन प्रस्तुति दी जिसमें 'लकड़ी की काठी', 'एक मोटा हाथी' और 'नानी तेरी मोरनी' जैसे लोकप्रिय गीतों का संगम दर्शकों को बेहद पसंद आया। इसके बाद एलकेजी व यूकेजी के बच्चों ने 'अंडर द सी' थीम पर आधारित मनमोहक नृत्य कर तालियों की गड़गड़ाहट बटोरी। विद्यालय के प्रबंधक फादर जॉर्ज थीथाई, फादर जीजो एंथोनी, मनोरमा दुबे, यूकेजी की छात्रा शिवान्या एवं शिक्षिका प्रीति सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य फादर जीजो ने स्वागत उद्बोधन ...