रांची, नवम्बर 17 -- रांची। सेंट जेवियर स्कूल, धुर्वा में सोमवार को वार्षिक कला, शिल्प और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के लिए थीम-इनोवेशन थ्रू एक्सप्रेशन था। इसमें छात्रों ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित और कला आधारित 50 से अधिक मॉडल प्रदर्शित किया। उद्घाटन विजय शंकर ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की और उन्हें और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में विजेता सम्मानित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...