बागपत, जून 27 -- शुक्रवार को बागपत-मेरठ हाइवे स्थित सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल पिलाना में शिक्षकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय रचनात्मक शिक्षण पद्धति रहा। कार्यशाला शिक्षकों को अपनी शिक्षण विधियों को अधिक रचनात्मक बनाने के तरीके सिखाती है। इसमें छात्रों को शामिल करने, उनकी कल्पना का प्रयोग करने और समस्याओं को हल करने के लिए प्रोत्साहित करने के नए तरीके शामिल थे। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को सक्रिय शिक्षार्थी बनने और रचनात्मक कौशल विकसित करने में मदद करना है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह व स्टाफ ने कार्यशाला को सफल बनाने और उपयोगी बनने हेतु सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यशाला में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग लिया। संचालन सुमित भारद्वाज ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.