धनबाद, सितम्बर 28 -- धनबाद सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक परियोजनाओं और नवाचारों को प्रस्तुत किया। प्राचार्य इंद्रनाथ सिन्हा ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक प्रयोगों और परियोजनाओं के माध्यम से विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं का अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित करना है। चंद्रयान थ्री लॉन्चिंग मॉडल वायर बज्ज गेम, लवण युक्त जल से विद्युत उत्पादक यंत्र, दुर्घटना प्रतिरोधक कार, स्मार्ट सिटी, रेन डिटेक्टर, स्पाई कैमरा समेत दर्जनों मॉडल को छात्रों ने प्रस्तुत किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.