बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। जोनमनी पिलाना के सेंट जेवियर्स वल्र्ड स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। जिसमें जूनियर व सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने मार्शल आर्ट, दौड़, रिले रेस, लंबी कूद, रस्साकशी, कबड्डी, क्रिकेट व वॉलीबॉल सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक परविंदर धामा, पवन वत्स, विवेक धामा एवं प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन व मशाल प्रज्ज्वलन कर किया गया। 100 मीटर दौड़ में पुनीत ठाका व वंशिका राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में ब्लू व ग्रीन हाउस ने शानदार जीत दर्ज की। विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार बताया। समारोह को सफल बनाने ...