रांची, जुलाई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। एनसीसी की ओर से सेंट जेवियर्स कॉलेज में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास पर वीडियो प्रदर्शन और वार्ता का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय ध्वज के तीन रंगों की व्याख्या की गई। इसमें केसरिया साहस, सफेद शांति और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक बताया गया। अशोक चक्र प्रगति और धार्मिकता के प्रतीक के रूप में पेश किया गया। राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करने और उसका सम्मान करने के सही तरीके भी बताए गए। इसमें 85 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की ऐतिहासिक यात्रा और उसके आदर्शों के बारे में जानकारी ली। कैडेटों को बताया गया कि भारतीय ध्वज को 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की ओर से अपनाया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.