वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। सेंट जांस स्कूल बरेका में 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विशेष प्रार्थना सभा के बाद जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां की। प्रधानाचार्य फादर गुरु संतराज ने कहा कि यह विद्यार्थी विद्यालय की पहचान हैं और आगे चलकर अपने समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों ने इस दौरान अपने अनुभव साझा कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...