मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- संवाददाता कस्बे के सेंट ज़ेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नरोरा परमाणु ऊर्जा केंद्र का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जाना कि किस प्रकार यूरेनियम से बिजली उत्पन्न की जाती है और बिजली उत्पादन की प्रक्रिया में रेडिएशन से सुरक्षा के लिए कौन-कौन सी आधुनिक तकनीकें अपनाई जाती हैं। इस दौरान परमाणु ऊर्जा केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी रामदास ने छात्र-छात्राओं को ऊर्जा उत्पादन की सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के वरिष्ठ समन्वयक पी.जी.टी. रसायन विज्ञान मुदस्सिम राजपूत भी छात्र-छात्राओं के साथ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.