प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज। सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल के सलोरी शाखा का वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। मुख्य अतिथि जनपद न्यायालय के न्यायाधीश दिनेश कुमार गौतम, प्रबंध निर्देशिका शशि तिवारी, विशिष्ट अतिथि प्रो. विशाल श्रीवास्तव तथा सुरेन्द्र तिवारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों ने गीत, नाटक, नृत्य, भाषण आदि कार्यक्रमों से समाज को सन्देश दिया। मुख्य अतिथि न्यायाधीश दिनेश कुमार गौतम ने बच्चों की खूब प्रशंसा की। मिशिका, अरनव गुप्ता, त्र्यंबक, प्रभात, मिराज, आरुष, प्रियल, अनस, असद, शिवांश, उत्कर्ष, अनामिका, इति, आराध्या, प्रियांशु आदि बच्चों ने प्रस्तुतियां दी। सलोरी शाखा की प्रधानाचार्या गीता चौहान ने सभी का आभार जताया। संचालन अलीशा और मोना ने किया। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर प्रियंका चतुर्वेदी, ममता, मीनाक्षी, खुशी, ...