बागेश्वर, दिसम्बर 3 -- सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल अयारतोली में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा कक्षा 6 व 9 के विद्यार्थियों का सफल मूल्यांकन परिक्षा का आयोजन किया। बागेश्वर जनपद से सेंट एडम्स एकमात्र निजी विद्यालय है, जिसे ऑनलाइन परीक्षा के लिए सीबीएसई द्वारा चुना गया है। परीक्षा 12 दिन चली। इसमें 145 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सीबीएसई द्वारा शुरू की गई योग्यता आधारित ऑनलाइन परीक्षा का उद्देश्य रटने के बजाय छात्रों की तार्किक सोच और बुनियादी समझ का आंकलन करना है। कक्षा 6 व 9 के सीबीएसई से संबद्ध चयनित विद्यालयों में देश एवं विदेश में समान दिन ऑनलाइन परीक्षा के रूप में यह आंकलन कराया जाता है। इसका प्रश्नपत्र विद्यालय कंप्यूटर सर्वर पर परीक्षा तिथि के दिन बोर्ड द्वारा अपलोड किया जाता है। विद्यालय में स्थापित कंप्यूटर प्रयोगश...