बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य,गीत, भाषण व मनोरंजन खेल प्रस्तुत किए गए। फेयरवेल पार्टी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जूनियर छात्र-छात्राओं ने सीनियर के साथ अपने अनुभव साझा किया। प्रबंधक अजय गोयल ने छात्र-छात्राओं को जीवन में अनुशासन,परिश्रम व सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। फेयरवेल पार्टी में अमन, शिवम, बबलेश, राजीव, मनीष, राहुल, अभिषेक, आशीष, गौरव, कृष्ण, दीपक, आदित्य, गीता व ज्योति आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.