बागपत, जुलाई 10 -- दिल्ली सहारनपुर रोड स्थित सेंट आर वी कॉन्वेंट स्कूल में येलो डे व मैंगों पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सरी से कक्षा 2 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे माहौल में भाग लिया गया। बच्चों ने पीले रंग के परिधान पहनकर पार्टी का लुत्फ लिया। मैंगो पार्टी के दौरान कक्षाओं को पीले रंग के गुब्बारों, आम की आकृतियों, फूलों से सजाया गया, जिससे परिसर में उत्सव का माहौल रहा। बच्चों ने आम से जुड़ी अनेक गतिविधियों में भाग लिया,जिनमें मैंगो क्राफ्ट, आम की पेंटिंग, फिंगर प्रिंटिंग, मैंगो पल्प पार्टी और पेपर पेस्टिंग आदि रही। हैंड प्रिंट एक्टिविटी में स्पर्श और सक्षम ने अपने हुनर के शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को पीले रंग के महत्व, आम के फलों से जुड़ी रोचक जानकारियां भी दीं, जिससे उनका ज्ञानवर्...