शामली, फरवरी 9 -- शहर के सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों की सफलता की मंगलकामना के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मैनेजर, प्रधानाचार्या, उप-प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रधानाचार्या उजमा ज़ैदी ने कहा कि परीक्षाएं सफलता के नए अवसर प्रदान करती हैं और परिश्रम व आत्मविश्वास ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच बनाए रखने, परीक्षा के तनाव से दूर रहने तथा अपनी तैयारी पर विश्वास रखने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अच्छे परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की मैनेजर मीनू संगल ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह समय भविष्य की मजबूत नींव रखने का है...