मुंगेर, मई 30 -- मुंगेर, निज संवाददाता । बेगूसराय जिलान्तर्गत साम्हो सल्हा निवासी विलास महतो के 35 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र महतो की मौत गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। जानकारी के अनुसार रामचन्द्र महतो लखीसराय जिलान्तर्गत मेदनीचौकी स्थित ससुराल में रह कर से्ट्रिरंग मजदूर का काम करता था। बुधवार की शाम मेदनी चौकी में ही एक घर में से्ट्रिरंग खोलने के दौरान से्ट्रिरंग का बांस बल्ला गिर गया। से्ट्रिरंग के मलबा के नीचे दब कर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बुधवार की रात इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत सदर अस्पताल में हो गई। मजदूर की मौत के बाद मां माया देवी, पिता विलास महतो सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.