कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन परिसर में कुत्तों, बंदरों और आवारा जानवरों के आतंक को खत्म कराने के लिए समय-समय पर अभियान चलता है। इसमें नगर निगम टीम को पत्र लिखकर कैटल कैचिंग दस्ता मंगवाया जाता है, जिसमें कानपुर सेंट्रल के कर्मचारी भी साथ रहते हैं। स्टेशन पर इन पशुओं से यात्रियों की सुरक्षा के लिए एक चौकी बनेगी। इसके लिए रेलवे प्रशासन जगह मुहैया कराएगा। कानपुर सेंट्रल स्टेशन के निदेशक व डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन से इस संबंध में लोकेशन मांगी है। स्टेशन प्रशासन इसके लिए जगह चिन्हित कर प्रशासन को अवगत कराएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.