रांची, अगस्त 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड की वक्फ संपत्तियों को भी उम्मीद सेंट्रल पोर्टल 2025 में दर्ज किया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर झारखंड राज्य वक्फ बोर्ड ने पोर्टल में वक्फ संपत्तियों को दर्ज करने के लिए तिथि निर्धारित की है। इसके तहत पहले फेज में 25 अगस्त से एक सितंबर तक सेंट्रल पोर्टल पर संपत्तियों को दर्ज कराने की तिथि निर्धारित की गई है। इसमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा एवं सिमडेगा की संपत्तियों को दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आठ से 13 सितंबर के बीच हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, कोडरमा, गिरिडीह और चतरा की संपत्तियों को पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। तीसरे फेज में 23 से 27 सितंबर के बीच गढ़वा, पलामू और लातेहार के बाद चौथे फेज में छह से 11 अक्तूबर के बीच देवघर, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा और गोड्डा में स्थित वक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.