गिरडीह, सितम्बर 20 -- देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के मारुडीह गांव के बुचाडीह टोला निवासी प्रवासी श्रमिक शुभांकर पासवान 22 की मुंबई में मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में मृतक श्रमिक के पिता नकुल पासवान ने शुक्रवार को बताया कि शुभांकर मुंबई सेंट्रल में रहकर मजदूरी करता था। गुरुवार को करीब ग्यारह बजे रात में उसकी मौत हो जाने की सूचना मिली। बताया कि शुभांकर का शव फंदे से झूलता हुआ पाया गया। शव को तारदेव पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। बताया गया कि उसे ग्यारह बजे फोन पर बताया गया कि शुभांकर ने फांसी लगा ली है। फांसी लगाने के पहले इंस्टाग्राम पर उसने एक वीडियो क्लिप अपलोड किया था। साथ ही उन्होंने अपने सोशल साइट्स के स्टेटस में जिंदगी का अंतिम वीडियो व मिस यू मां लिखा है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.