मेरठ, अप्रैल 19 -- सेंट्रल मार्केट मामले में सोमवार 21 अप्रैल को सुनवाई होगी। व्यापारी नेता किशोर वाधवा ने बताया कि केस की फाइल नंबर पर आ गई है। पहले इस मामले की सुनवाई 15 अप्रैल को होनी थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो सकी थी। 17 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने व्यापारियों की टाइम एक्सटेंशन मांग वाली याचिका स्वीकार करते हुए आवास विकास को जवाब दाखिल करने के लिए 21 दिन का समय देते हुए तब तक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था। इससे पहले 17 दिसंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में सेंट्रल मार्केट स्थित आवासीय भूखंड संख्या 661/6 पर भू-उपयोग परिवर्तन कर बनाए गए कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने व्यापारियों को परिसर खाली करने के लिए तीन महीने का समय दिया था। इसके बाद दो सप्ताह के अंदर आवास एवं विकास परिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.