मेरठ, मार्च 16 -- मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सेंट्रल मार्केट में आवासीय प्लाटों पर बने कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स और शोरूम, दुकानों पर लटकी ध्वस्तीकरण की तलवार से व्यापारियों में दहशत है। शनिवार को संयुक्त व्यापार संघ पदाधिकारियों और सेंट्रल मार्केट के व्यापारी, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मिले। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मानना और उसका सम्मान करना ही होगा, लेकिन मेरठ समेत प्रदेशभर में आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर वह मुख्यमंत्री से वार्ता कर चुके हैं। प्रयास है कि ऐसे इलाकों को मिश्रित आबादी घोषित करा लिया जाए। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मिलने पहुंचे। उनके साथ सेंट्रल मार्के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.