कानपुर, अगस्त 9 -- कानपुर। स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को लेकर रेल प्रशासन ने सेंट्रल स्टेशन पर हाईअलर्ट किया है। इसके तहत आरपीएफ ने जीआरपी संग सेंट्रल स्टेशन, ट्रेनों और प्लेटफार्मों की चेकिंग की। कुलियों और स्टाल वेंडरों से कहा कि कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु या यात्री दिखे तो तत्काल कंट्रोल को सूचना दें। चेकिंग के दौरान कई स्टाल संचालकों को निजी फोन नंबर भी आरपीएफ ने मुहैया करा दिए हैं। आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि संवेदनशील ट्रैक की पेट्रोलिंग अब चौबीसों घंटे होगी। इसके अलावा कानपुर से हैरिसगंज, चंदारी से प्रेमपुर, लखनऊ फाटक से गंगाघाट तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिए कहा गया। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि रात के समय तीन क्यूआरटी अलग-अलग दिशाओं में पेट्रोलिंग करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.