जमशेदपुर, मई 19 -- सेंट्रल ट्रेड यूनियन (सीटीयू) के आह्वान पर केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित चार लेबर कोड को लागू करने के विरोध में मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। पहले 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल थी जो टल गई है। अब इसकी तिथि 9 जुलाई हो गई है। सेंट्रल ट्रेड यूनियन का स्पष्ट मानना है कि चार लेबर कोड मजदूरों के मौलिक अधिकार के खिलाफ और पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लागू किया जा रहा है। अतः मजदूरों की लड़ाई लड़ने वाली एटक, सीटू, इंटक, एआईसीसीटीयू, एआई यूटीयूसी, स्वतंत्र बैंक और इंश्योरेंस के फेडरेशन, रेल, पोस्टल, बीएसएनएल, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, कोल, इलेक्ट्रिसिटी यूनियनें इस हड़ताल को सफल बनाने में जुटी हुईं हैं। हड़ताल को समर्थन देने और इसमें शामिल होने के लिए लेखक संघ, डॉक्टर्स एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.