रामपुर, मार्च 11 -- सेंट्रल टीबी डिवीजन टीम ने जिले में पहुंचकर 100 दिवसीय अभियान की स्थिति का पता किया। दिल्ली से डा. मोहम्मद जुबैर, आरटीपीएमओ बरेली से डा. तेजपाल राठौर और डब्ल्यूएचओ से डा. मानव शर्मा टीम में शामिल रहे। इन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर आगापुर और मोबाइल यूनिट का भ्रमण किया। जहां 2103 वल्नरेबल जनसंख्या को स्क्रीन कर संदिग्ध टीबी रोगियों को खोजने का कार्य किया गया। टीम ने सीएचसी मिलक में ट्रूनाट मशीन, ड्रग स्टोर, टीबी रजिस्ट का निरीक्षण किया। कलक्ट्रेट में स्थापित निक्षय मित्र कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। अंत में सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर सीएमओ व भारत गार्डन से शत्रुघन सिंह के साथ टीबी मरीजों को पोषण सामग्री बांटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.