बरेली, दिसम्बर 6 -- सेंट्रल जेल में निरुद्ध महेंद्र की मृत्यु के मामले में शिकायत के बाद डीएम ने एडीएम सिटी सौरभ दुबे को मजिस्ट्रेट जांच सौंपी है। एडीएम सिटी ने बताया कि जांच के विषय में आठ दिसंबर से 20 दिसंबर तक बयान दर्ज कराया जा सकता है। बता दें कि बदायूं के थाना बिनावर के गांव वृंदावन के रहने वाले महेंद्र के बेटे राम सेवक ने डीएम से शिकायत की थी। महेंद्र को एक मुकदमे में 20 वर्ष की सजा हुई थी। रामसेवक ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिशन सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। उनकी बहन भैया दूज के दिन पिता से मिलने आई थी। तब उनकी तबियत बिल्कुल सही थी। उनकी छह नवंबर 2025 को हाईकोर्ट से जमानत हो गई थी। सात नवंबर को वो अपने पिता से मुलाकात करने गए तो उसकी मुलाकात नहीं कराई गई। कह दिया गया कि उक्त व्यक्ति जेल में नहीं आया है। सात नवंबर को उनकी मृत्यु द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.