वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डीजी जेल पीसी मीणा ने शनिवार को केंद्रीय कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया। काष्ठकला एवं लौह उद्योग केंद्रों का निरीक्षण किया। यहां निर्मित फर्नीचरों एवं अन्य सामानों की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने जेल की बेहतर सुरक्षा के लिए कंसंटीना वायर की फेंसिंग कराने का सुझाव दिया। इसके लिए जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैरक नंबर तीन और चार में बंदियों की परेड देखी। बंदियों ने अपने मुकदमे एवं प्रदेश सरकार मिलनेवाली सहायता के बारे में बताया। डीजी ने पाकशाला का मुआयना किया। भोजन की गुणवत्ता देखी। कारागार अस्पताल का निरीक्षण किया। सर्किल नंबर तीन में मानसिक बीमार बंदियों की कांउसलिंग करने वाली संस्था नई सुबह के अजय कुमार तिवारी से मिले। बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी ली। कोल इंडिया से स्थापति इलेक्...