सीवान, फरवरी 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला प्रशासन की कड़ी चेतावनी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के ऋण की वसूली को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिला नीलामवाद पदाधिकारी सह बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए 348 बकायेदारों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि नोटिस मिलने के 30 दिनों के भीतर यदि बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो प्रशासन गिरफ्तारी और कुर्की जैसी कठोर कानूनी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा। गौर करने वाली बात है कि बैंक की इस सूची में छोटे और बड़े दोनों तरह के कर्जदार शामिल हैं। वसूली की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश के बाद अब तक प्रशासन ने 2.5 करोड़ रुपये की रिकवरी कर ली है। बता दें कि 50 बकायेदार ऐसे हैं जिन पर 10 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। जबकि शेष 298 बकायेदा...