महाराजगंज, मई 19 -- महराजगंज, निज संवाददाता। नौतनवा क्षेत्र में भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाला पहाड़ी नाला महाव का सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के अंदर आठ किमी तक वन विभाग सिल्ट सफाई कार्य शुरू करा दिया है। इस कार्य पर करीब 45 लाख खर्च होने का अनुमान है। सिल्ट सफाई के लिए पोकलैन मशीन लगाई गई है। जंगल के अंदर सिल्ट सफाई से नाला की गहराई बढ़ जाएगी। इससे बाढ़ के समय तटबंध के टूटने का खतरा कम हो जाएगा। नेपाल की तीन पहाड़ी नदियों का पानी महाव नाला में आकर गिरता है। भारतीय सीमा में 23 किमी लंबा यह नाला सोहगीबरवा सेंक्चुरी के अंदर बघेला नाला में मिलता है। राजस्व अभिलेख में नाला के रूप में महाव दर्ज होने से शासन से इसके बांध मरम्मत के लिए धन नहीं मिलता है। सिंचाई विभाग नाला का सिल्ट निकाल कर उसे किनारों पर रख बांध बनाता है। बाढ़ में पानी का दबाव पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.