रांची, जनवरी 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना स्थल, सिरम टोली में सोमवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों की बैठक आयोजित की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि 23 जनवरी को माघ पंचमी के अवसर पर राजकीय सिरसी-ता-नाले सृष्टि स्थल में देशभर से सरना धर्मावलंबी जुटेंगे। इसके पश्चात, 3 फरवरी को केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से सरना धर्मकोड की प्राप्ति के लिए पूजा-अर्चना की जाएगी। 17 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सरना धर्मकोड की मांग को लेकर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर संगीता कच्छप, राहुल तिर्की, निरंजन खलखो, सुशीला कच्छप, छोटी लिंडा, विजय कच्छप, आकाश तिर्की, हेमंत गाड़ी, पंकज टोप्पो, संदीप तिर्की और रघुनंदन बेदिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा राजी पड़हा सरना प्रार्थन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.