मैनपुरी, फरवरी 6 -- मैनपुरी। सेंट मेरीज़ स्कूल की कक्षा नौ की दो छात्राएं सृष्टि यादव एवं सानवी यादव ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड सत्र 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान अर्जित कर जिले का नाम गौरवांवित किया है। यह ओलंपियाड हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भाग लिया। नई दिल्ली स्थित तीन मूर्ति भवन प्रधानमंत्री संग्रहालय के सभागार में हिंदी विकास संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पीयूष कुमार शर्मा द्वारा छात्राओं को विजेता ट्रॉफी, प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या मनोरमा एवं हिंदी शिक्षिका बरखा चौहान को भी हिंदी विकास संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। नई दिल्ली से लौटने पर विद्यालय में मुख्य अतिथि पंखुड़ी मिठास (धर...