गोरखपुर, दिसम्बर 3 -- गोरखपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के मदन मोहन मालवीय टीचर ट्रेनिंग सेंटर की ओर से 11वां गुरुदीक्षा कार्यक्रम बुधवार को शुरू हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार के कुलपति प्रो. केएन सिंह ने 21वीं सदी की शिक्षा की चुनौती के बारे में डेलर्स की रिपोर्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस रिपोर्ट में जानने, करने, होने और साथ रहना सीखने की जो बात की गई है उसे पूरा करने में एनईपी-2020 निश्चित रूप से सहायक होगा। पंचमहाभूत और प्रकृति के घेरे के बारे में बात करते हुए प्रो. सिंह ने पर्वत-जल-वनस्पति-जीव-जगत-मनुष्य की चर्चा की। कहा कि सृष्टि को सबसे बड़ा खतरा सिर्फ मनुष्य से है। आज के दौर में भौतिक आध्यात्मिक जीवन को व्यवस्थित करना आज के समय की बड़ी चुनौती है। योगिराज गंभीरनाथ के अध्यक्ष प्रो. द्वारिका ना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.