बोकारो, फरवरी 9 -- अंडर 15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कतरास में किया गया l जिसमें बोकारो जिला की टीम की ओर से रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 की खिलाड़ी सृष्टि कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक चार विकेट लेने में सफल रही l साथ ही बोकारो टीम को आसानी से जीत दिला दी l सर्वाधिक चार विकेट लेने पर लेकर रॉयल पब्लिक स्कूल की खिलाड़ी सृष्टि कुमारी को स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल की प्राचार्य रूपम गुप्ता ने वूमैन आफ द मैच का अवार्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के उप प्राचार्य आलोक चतुर्वेदी, विभा रानी, पार्वती सिन्हा, राखी रॉय ने श्रिष्टि कुमारी को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.