धनबाद, अक्टूबर 24 -- धनबाद, वरीय संवाददाता जिलेभर के कायस्थ समाज के लोगों ने गुरुवार को श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कई स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर बड़े धूमधाम से चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की गई। कायस्थ समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलम, दवात, कॉपी व पुस्तक की पूजा की। कायस्थ समाज ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा कर उनसे मनोवांछित कामना की। शहर के जिला स्कूल, हाउसिंग कॉलोनी, पतराकुल्ही, बरमसिया, भूली सहित अन्य क्षेत्रों में सामूहिक रूप से प्रतिमा स्थापित कर भगवान चित्रगुप्त का आवाहन किया गया। सृष्टि के लेखा-जोखा के लिए ब्रह्म देव ने भगवान चित्रगुप्त को किया प्रकट पौराणिक आख्यानों के अनुसार सृष्टि की रचना के बाद ब्रह्मा देव चिंतातुर हो गए। चिंता का कारण था सकल सृष्टि की देखरेख एवं लेखा-जोखा रखना। कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.