मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता सृजनोत्सव में रचना संवाद से लेकर अद्भुत कलाकृति भी दिखेगी। एक व दो मार्च को शहर में इसका आयोजन होगा। द यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्यूचर द्वारा इसका आयोजन हो रहा है। एक मार्च को युवा काव्य उत्सव होगा। इसमें मुख्य अतिथि राजकिशोर राजन होंगे। कवियों द्वारा काव्य पाठ किया जाएगा। वहीं वरिष्ठ साहित्यकारों से रचना संवाद भी होगा। दो मार्च को युद्ध को झेलने वाले बच्चों और युवा कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृति सह पोस्टर प्रदर्शनी आयोजित होगी। सामाजिक कार्यकर्ता और फिल्म निर्माता महनूर यार खान मुख्य अतिथि होंगे। छाता चौक पर इसका आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.