सासाराम, जून 3 -- कोचस, एक संवाददाता। सूर्य मंदिर पोखरा परिसर में आयोजित श्री रूद्र हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का मंगलवार को विधिवत समापन हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण व्याप्त हो गया। विशेष बात यह रही कि हल्की बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। लोग छाता या गीले कपड़ों में भी प्रसाद पाने के लिए कतार में खड़े रहे। कोचस निवासी अरुण भास्कर ने कहा ऐसा अद्भुत आध्यात्मिक माहौल बहुत कम देखने को मिलता है। हनुमत महायज्ञ ने पूरे क्षेत्र को ऊर्जा से भर दिया। वहीं रेखा देवी ने भावुक होकर कहा बारिश में भी प्रसाद का इंतजार करने का अनुभव अविस्मरणीय रहा। मन को ऐसी शांति और आनंद कहीं और नहीं मिलता। यज्ञ के उपरांत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर राम प्रपन्नाचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.