रांची, अक्टूबर 12 -- बुंडू, संवाददाता। बुंडू स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह आश्वासन अर्जुन मुंडा ने रविवार को सूर्य मंदिर परिसर में स्व. सीताराम मारू की जन्म शताब्दी समारोह में दिया। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा झारखंड में तीरंदाजी की प्रतिभाओं को निखारने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। इसी क्रम में कई तीरंदाजी केंद्र स्थापित करने की योजना है। इससे पूर्व, समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने सूर्य मंदिर परिसर स्थित स्व. सीताराम मारू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संस्कृति विहार के अध्यक्ष अजय मारू ने संस्था द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की चर्चा करते हुए, इस जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में सीताराम सरस्वती शिशु मंदिर के नए भवन के निर्माण का प्रण लि...