गढ़वा, अक्टूबर 13 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ शुरू हो चुकी हैं। श्रद्धालु व्रत रखने और सूर्य उपासना की पवित्र परंपरा निभाने को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन दूसरी ओर, श्री बंशीधर नगर के ऐतिहासिक सूर्य मंदिर घाट सहित विभिन्न छठ स्थलों की स्थिति अब तक संतोषजनक नहीं दिख रही है। कई घाटों पर गंदगी और सिल्ट की मोटी परत जमी हुई है। उससे श्रद्धालु असमंजस की स्थिति में हैं। प्रशासनिक स्तर पर अभी तक कोई ठोस कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है। शहर के बीचों-बीच बहने वाली नदी के तट पर स्थित सूर्य मंदिर छठ पूजा का मुख्य केंद्र माना जाता है। यहां न केवल झारखंड बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ करने पहुंचते हैं। धार्मिक आस्था से परिपूर्ण इस स्थान की पहचान दूर-दूर तक है। हर साल हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.