महोबा, जनवरी 10 -- महोबा, संवाददाता। ऐतिहासिक चंदेलकालीन रहेलिया सूर्य मंदिर को पर्यटन विकास को लेकर तैयार किया जा रहा है। 80 लाख की लागत से बनने वाले पार्क का सदर विधायक और एमएलसी द्वारा भूमि पूजन किया गया। सदर विधायक ने कहा कि वीर भूमि में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। सरकार के प्रयास से पर्यटन विकास की संभावाओं को चार चांद लग रहे है। नगर में रहेलिया स्थित सूर्य मंदिर यहां की पहचान है। चंदेल शासकों द्वारा सूर्य मंदिर का निर्माण कराया गया था। इन दिनों प्रशासन द्वारा सूर्य मंदिर के सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। शनिवार को सदर विधायक पं.राकेश गोस्वामी ने कहा कि वीर भूमि में स्थित सूर्य मंदिर कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर से भी प्राचीन है। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि सूर्य मंदिर के सुंदरीकरण से यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।...