हजारीबाग, मार्च 7 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के अचलजामो स्थित रामसागर तालाब के निकट मथुरवार गोत्र परिवार द्वारा आयोजित श्री श्री 1008 बारह वर्षीय सूर्य नारायण यज्ञ का शुभारंभ गुरूवार से हो गया। इसे लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में कलशयात्री महिलाएं एवं कन्याएं श्रद्धालु शामिल हुई। यज्ञ स्थल से माथे पर कलश लेकर गाजे-बाजे तथा जयकारों के बीच निकली कलश यात्रा स्थानीय नदी पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पात्र में पवित्र जल भरा गया। इसके उपरांत पुनः कलश लेकर श्रद्धालु महिलाएं यज्ञस्थल पहुंची। यज्ञस्थल पर कलश रखकर पूजा अर्चना की गई। कलशयात्रा में जिप सदस्य शेख तैयब, पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता, पूर्व उपप्रमुख सुशील मंडल, पूर्व मुखिया तापेश्वर रजक, हरिश पटेल आदि शामिल हुए। यज्ञ में अचलजामो, सिरैय, करगालो, कोरियाटां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.