शामली, जून 13 -- क्रीड़ा भारती द्वारा शामली राइफल क्लब पर आयोजित 11 दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का शुभारंभ हरविंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर योग साधकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। नियमित शारीरिक अभ्यास एवं ध्यान आदि करने से हमारी आंतरिक चेतना को सुदृढ़ता मिलती है। जिससे हम बाह्य तथा आंतरिक रूप से समृद्ध होते हैं। आज योग प्रशिक्षक मनोज शर्मा द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। सूर्य का अभ्यास कराते हुए योग प्रशिक्षक ने बताया कि सूर्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं। जिनके कई फायदे हैं। जिसमें शारीरिक और मानसिक दोनों लाभ शामिल है। नियमित अभ्यास से शरीर में लचीलापन और ताकत बढ़ती है, पाचन क्रिया बेहतर होती है, तनाव कम होता है और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। यह आसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.