जहानाबाद, जून 21 -- कुर्था, एक संवाददाता। कुर्था में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ब्लॉक परिसर स्थित सूर्यमंदिर तालाब पर किया गया। प्रखंड विकास अधिकारी निशा कुमारी के नेतृत्व में ब्लॉक के कर्मचारी, पंचायत सचिव, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक, स्वच्छता पर्यवेक्षक सहित कई गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सभी ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी परमानंद कुमार, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष सह भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामाशीष दास, जिला मंत्री राहुल वत्स सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के कई पदाधिकारी, कर्मचारी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.